51 शक्तिपीठ, 51 शक्तिपीठ कौन से हैं | Shaktipeeth, 51 Shaktipeeth List

51 शक्तिपीठ, 51 शक्तिपीठ कौन से हैं, शक्तिपीठों के बारे में | Shaktipeeth, 51 Shaktipeeth List

हिंदू धर्म में पुराणों का बहुत महत्‍व है। इन पुराणों में माता सती के 51 शक्‍तिपीठों का भी वर्णन किया गया है। 51 शक्तिपीठ उन्हें कहा गया है जहाँ पर माता सती के अंग के टुकड़े या आभूषण जो भगवान विष्णु जी द्वारा सुदर्शन चक्र से काटे जाने पर पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर गिरे थे, उस स्थान पर शक्‍तिपीठ बन गए। यह शक्तिपीठ पावन तीर्थस्थान कहलाए गये हैं और पूरे भारतीय उपमहाद्वीपों में फैले हुए हैं। इन शक्तिपीठों को देवी भागवत पुराण में 108 बताये गये हैं, कालिका पुराण में 26, तंत्रचूड़ामणि में 52 बताये गये हैं। लेकिन आमतौर पर 51 शक्तिपीठ माने जाते हैं।

यहाँ पर क्लिक करके माता सती के बारे में पढ़े ....

Shaktipeeth, 51 Shaktipeeth, 51 Shaktipeeth List | 51 शक्तिपीठ कौन-कौन से हैं, 51 शक्तिपीठ, 52 शक्तिपीठों के बारे में

आमतौर पर माता के 51 शक्तिपीठ माने जाते हैं और तंत्र चूड़ामणि में 52 शक्ति पीठों के बारे में बताया गया है, हम आपको माता सती के 52 शक्तिपीठों के बारे में बताएँगे। इसकी जानकारी नीचे तालिका में दी हुई है।

51 शक्तिपीठ

क्रम सं. शक्तिपीठ के नाम अंग या वस्तू स्थान
1 हिंगलाज शक्तिपीठ ब्रह्मरंध्र (सिर का ऊपरी भाग) कराची, पाकिस्तान
2 शर्कररे (करवीर) शक्तिपीठ आंख कराची, पाकिस्तान
3 सु्गंधा-सुनंदा (सुगंध शक्तिपीठ) शक्तिपीठ नासिका सोंध नदी, बांग्लादेश
4 महामाया (अमरनाथ) शक्तिपीठ कंठ पहलगांव, कश्मीर
5 ज्वालामुखी-सिद्धिदा (ज्वाला जी) शक्तिपीठ जीभ कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
6 त्रिपुरमालिनी (जालंधर) शक्तिपीठ बायां वक्ष देवी तालाब, जालंधर, पंजाब
7 जय दुर्गा (अम्बाजी) शक्तिपीठ हृदय वैद्यनाथधाम धाम, देवघर, झारखंड
8 गुह्येश्वरी (महामाया) शक्तिपीठ दोनों घुटने पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
9 मानस (दाक्षायणी) शक्तिपीठ दायां हाथ पाषाण शिला, मानसरोवर, तिब्बत
10 विरजा (विरजाक्षेतर) शक्तिपीठ नाभि विराज, उड़ीसा
11 गण्डकी (मुक्तिदायिनी) शक्तिपीठ मस्तक या गंडस्थल (यानी कनपटी) मुक्तिनाथ मंदिर पोखरा, नेपाल
12 बहुला (चंडिका) शक्तिपीठ बायां हाथ वर्धमान, पश्चिम बंगाल
13 उज्जयिनी-मांगल्य चंडिका शक्तिपीठ दाईं कलाई वर्धमान, पश्चिम बंगाल
14 त्रिपुर सुंदरी शक्तिपीठ दायां पैर उदरपुर, त्रिपुरा
15 चट्टल शक्तिपीठ दायीं भुजा चिट्टागौंग (चटगाँव), बांग्लादेश
16 त्रिस्रोता-भ्रामरी शक्तिपीठ बायां पैर जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल
17 कामाख्या शक्तिपीठ योनि कामगिरि, असम
18 प्रयाग (ललिता) शक्तिपीठ अंगुली प्रयागराज (इलाहबाद), उत्तरप्रदेश
19 युगाद्या (भूतधात्री) शक्तिपीठ दाएं पैर का अंगूठा वर्धमान, पश्चिम बंगाल
20 जयंती शक्तिपीठ बायीं जंघा सिल्हैट, बांग्लादेश
21 कालीपीठ (कालिका) शक्तिपीठ बाएं पैर का अंगूठा कालीघाट, कोलकाता
22 किरीट (भुवनेशी) शक्तिपीठ मुकुट मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल
23 विशालाक्षी शक्तिपीठ कान के मणि जड़ीत कुंडल काशी, उत्तरप्रदेश
24 सर्वाणी शक्तिपीठ पृष्ठ भाग (पीठ) कन्याकुमारी तमिलनाडु
25 सावित्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ एड़ी (गुल्फ) कुरुक्षेत्र, हरियाणा
26 मणिबन्ध मणिदेविक गायत्री शक्तिपीठ दो पहुंचियां (मणिबंध) पुष्कर, अजमेर
27 श्रीशैल-महालक्ष्मी शक्तिपीठ ग्रीवा(गला) सिल्हैट, बांग्लादेश
28 कांची-देवगर्भा शक्तिपीठ अस्थि बीरभुम, पश्चिम बंगाल
29 कालमाधव (काली) शक्तिपीठ बायां नितंब अमरकंटक, मध्यप्रदेश
30 शोणदेश-नर्मदा (शोणाक्षी) शक्तिपीठ दायां नितंब अमरकंटक, मध्यप्रदेश
31 रामगिरि-शिवानी शक्तिपीठ दायां वक्ष (स्तन) झांसी, उत्तरप्रदेश
32 उमा (कात्यायनी) शक्तिपीठ केश गुच्छ और चूड़ामणि वृंदावन, उत्तरप्रदेश
33 शुचि-नारायणी (शुचींद्रम) शक्तिपीठ ऊर्ध्वदंत (ऊपरी दाड़) कन्याकुमारी, तमिलनाडु
34 वाराही (पंचसागर) शक्तिपीठ निचला दाड़ पंचसागर
35 करतोयातट शक्तिपीठ पायल (तल्प) शेरपुर बागुरा, बांग्लादेश
36 श्री पर्वत-श्री सुंदरी शक्तिपीठ 1. दाएं पैर की पायल
2. दक्षिण गुल्फ (दाएं पैर की एड़ी)
लद्दाख, कश्मीर
कुर्नूल, आंध्रप्रदेश
37 विभाष (कपालिनी) शक्तिपीठ बाईं एड़ी पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल
38 प्रभास (चंद्रभागा) शक्तिपीठ उदर (पेट) जूनागढ़, गुजरात
39 भैरवपर्वत (अवंती) शक्तिपीठ होंठ उज्जैन, मध्यप्रदेश
40 जनस्थान भ्रामरी शक्तिपीठ ठोड़ी नासिक, महाराष्ट्र
41 सर्वशैल स्थान शक्तिपीठ वाम गंड (गाल) राजामुंद्री, आंध्रप्रदेश
42 गोदावरी तट शक्तिपीठ गाल गोदावरी नदी
43 रत्नावली शक्तिपीठ दायां स्कंध हुगली, बंगाल
44 मिथिला-उमा (महादेवी) शक्तिपीठ बायां स्कंध भारत-नेपाल सीमा
45 नलहाटी (कालिका तारापीठ) शक्तिपीठ पैर की हड्डी वीरभूम, पश्चिम बंगाल
46 कर्णाट-जयदुर्गा शक्तिपीठ दोनों कान कर्नाट (अज्ञात स्थान)
47 वक्रेश्वर-महिषमर्दिनी शक्तिपीठ भ्रूमध्य वीरभूम, पश्चिम बंगाल
48 यशोर (यशोरेश्वरी) शक्तिपीठ हाथ और पैर खुलना, बांग्लादेश
49 अट्टहास शक्तिपीठ होठ लाभपुर, पश्चिम बंगला
50 नंदीपूर शक्तिपीठ गले का हार वीरभूम, पश्चिम बंगाल
51 इंद्राक्षी (लंका शक्तिपीठ) शक्तिपीठ पायल त्रिंकोमाली, श्रीलंका
52 अंबिका शक्तिपीठ पैर की अँगुली विराट (अज्ञात स्थान)


शक्तिपीठ के बारे में संपूर्ण जानकारी

1) हिंगलाज शक्तिपीठ

हिंगलाज शक्तिपीठ - कराची, पाकिस्तान में स्थित है। यहाँ पर माता का ब्रह्मरंध्र (सिर का ऊपरी भाग) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति कोट्टरी, व भैरव भीमलोचन है।

2) शर्कररे (करवीर) शक्तिपीठ

शर्कररे (करवीर) शक्तिपीठ - कराची, पाकिस्तान में स्थित है। यहाँ पर माता की आंख गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति महिष मर्दिनी, व भैरव क्रोधीश है।

3) सु्गंधा-सुनंदा (सुगंध शक्तिपीठ) शक्तिपीठ

सु्गंधा-सुनंदा (सुगंध शक्तिपीठ) शक्तिपीठ - सोंध नदी, बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता की नासिका गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति सुनंदा, व भैरव त्रयंबक है।

4) महामाया (अमरनाथ) शक्तिपीठ

महामाया (अमरनाथ) शक्तिपीठ - पहलगांव, कश्मीर में स्थित है। यहाँ पर माता का कंठ(गला) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति महामाया, व भैरव त्रिसंध्येश्वर है।

5) ज्वालामुखी-सिद्धिदा (ज्वाला जी) शक्तिपीठ

ज्वालामुखी-सिद्धिदा (ज्वाला जी) शक्तिपीठ - कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता की जीभ गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति सिधिदा (अंबिका), व भैरव उन्मत्त भैरव है।

चिंतपूर्णी

6) त्रिपुरमालिनी (जालंधर) शक्तिपीठ

त्रिपुरमालिनी (जालंधर) शक्तिपीठ - देवी तालाब, जालंधर, पंजाब में स्थित है। यहाँ पर माता की बायां वक्ष गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति त्रिपुरमालिनी, व भैरव भीषण है।

7) जय दुर्गा (अम्बाजी) शक्तिपीठ

जय दुर्गा (अम्बाजी) शक्तिपीठ - वैद्यनाथधाम धाम, देवघर, झारखंड में स्थित है। यहाँ पर माता का हृदय गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति अम्बाजी, व भैरव बटुक भैरव है।

8) गुह्येश्वरी (महामाया) शक्तिपीठ

गुह्येश्वरी (महामाया) शक्तिपीठ - पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल में स्थित है। यहाँ पर माता के दोनों घुटने गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति महाशिरा, व भैरव कपाली है।

9) मानस (दाक्षायणी) शक्तिपीठ

मानस (दाक्षायणी) शक्तिपीठ - पाषाण शिला, मानसरोवर, तिब्बत में स्थित है। यहाँ पर माता का दायां हाथ गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति दाक्षायनी, व भैरव अमर है।

10) विरजा (विरजाक्षेतर) शक्तिपीठ

विरजा (विरजाक्षेतर) शक्तिपीठ - विराज, उड़ीसा में स्थित है। यहाँ पर माता की नाभि गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति विमला, व भैरव जगन्नाथ है।

11) गण्डकी (मुक्तिदायिनी) शक्तिपीठ

गण्डकी शक्तिपीठ - मुक्तिनाथ मंदिर पोखरा, नेपाल में स्थित है। यहाँ पर माता का मस्तक या गंडस्थल (यानी कनपटी) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति गंडकी चंडी, व भैरव चक्रपाणि है।

12) बहुला (चंडिका) शक्तिपीठ

बहुला (चंडिका) शक्तिपीठ - वर्धमान, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का बायां हाथ गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति देवी बाहुला, व भैरव भीरुक है।

13) उज्जयिनी-मांगल्य चंडिका शक्तिपीठ

उज्जयिनी-मांगल्य चंडिका शक्तिपीठ - वर्धमान, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता की दाईं कलाई गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति मंगल चंद्रिका, व भैरव कपिलांबर है।

14) त्रिपुर सुंदरी शक्तिपीठ

त्रिपुर सुंदरी शक्तिपीठ - उदरपुर, त्रिपुरा में स्थित है। यहाँ पर माता का दायां पैर गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति त्रिपुर सुंदरी, व भैरव त्रिपुरेश है।

15) चट्टल शक्तिपीठ

चट्टल शक्तिपीठ - चिट्टागौंग (चटगाँव), बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता की दायीं भुजा गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति भवानी, व भैरव चंद्रशेखर है।

16) त्रिस्रोता-भ्रामरी शक्तिपीठ

त्रिस्रोता-भ्रामरी शक्तिपीठ - जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का बायां पैर गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति भ्रामरी, व भैरव अंबर है।

17) कामाख्या शक्तिपीठ

कामाख्या शक्तिपीठ - कामगिरि, असम में स्थित है। यहाँ पर माता की योनि गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति कामाख्या, व भैरव उमानंद है।

18) प्रयाग (ललिता) शक्तिपीठ

ललिता शक्तिपीठ - प्रयागराज (इलाहबाद), उत्तरप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता की हाथ की अंगुली गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति ललिता, व भैरव भव है।

19) युगाद्या (भूतधात्री) शक्तिपीठ

युगाद्या (भूतधात्री) शक्तिपीठ - क्षीरग्राम, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का दाएं पैर का अँगूठा गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति युगाद्या, व भैरव क्षीर कण्टक है।

20) जयंती शक्तिपीठ

जयंती शक्तिपीठ - सिल्हैट, बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता की बायीं जंघा गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति जयंती, व भैरव क्रमादीश्वर है।

21) कालीपीठ (कालिका) शक्तिपीठ

कालीपीठ (कालिका) शक्तिपीठ - कालीघाट, कोलकाता में स्थित है। यहाँ पर माता का बाएं पैर का अँगूठा गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति कालिका, व भैरव नकुलीश है।

22) किरीट (भुवनेशी) शक्तिपीठ

किरीट-विमला (भुवनेशी) शक्तिपीठ - मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का मुकुट गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति विमला, व भैरव सांवर्त है।

23) विशालाक्षी शक्तिपीठ

विशालाक्षी शक्तिपीठ - काशी (वाराणसी), उत्तरप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता की कान के मणि जड़ीत कुंडल (मणिकर्णिका) गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति विशालाक्षी एवं मणिकर्णी, व भैरव काल भैरव है।

24) सर्वाणी शक्तिपीठ

सर्वाणी शक्तिपीठ - कन्याश्रम, कन्याकुमारी, तमिलनाडु में स्थित है। यहाँ पर माता का पृष्ठ भाग (पीठ) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति श्रवणी, व भैरव निमिष है।

25) सावित्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ

सावित्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ - कुरुक्षेत्र, हरियाणा में स्थित है। यहाँ पर माता की एड़ी (गुल्फ) गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति सावित्री, व भैरव स्थाणु है।

26) मणिबन्ध मणिदेविक गायत्री शक्तिपीठ

मणिबन्ध मणिदेविक गायत्री शक्तिपीठ - पुष्कर, अजमेर में स्थित है। यहाँ पर माता की दो पहुंचियां (मणिबंध) गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति गायत्री, व भैरव सर्वानंद है।

27) श्रीशैल-महालक्ष्मी शक्तिपीठ

श्रीशैल-महालक्ष्मी शक्तिपीठ - सिल्हैट, बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता का ग्रीवा(गला) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति महालक्ष्मी, व भैरव शंभरानंद है।

28) कांची-देवगर्भा शक्तिपीठ

कांची-देवगर्भा शक्तिपीठ - बीरभुम, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता की अस्थि गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति देवगर्भ, व भैरव रुरु है।

29) कालमाधव (काली) शक्तिपीठ

कालमाधव (काली) शक्तिपीठ - अमरकंटक, मध्यप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता का बायां नितंब गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति काली, व भैरव असितांग है।

30) शोणदेश-नर्मदा (शोणाक्षी) शक्तिपीठ

शोणदेश-नर्मदा (शोणाक्षी) शक्तिपीठ - अमरकंटक, मध्यप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता का दायां नितंब गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति नर्मदा, व भैरव भद्रसेन है।

31) रामगिरि-शिवानी शक्तिपीठ

रामगिरि-शिवानी शक्तिपीठ - झांसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता का दायां वक्ष (स्तन) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति शिवानी, व भैरव चंदा है।

32) उमा (कात्यायनी) शक्तिपीठ

उमा (कात्यायनी) शक्तिपीठ - वृंदावन, उत्तरप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता की केश गुच्छ और चूड़ामणि गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति उमा, व भैरव भूतेश है।

33) शुचि-नारायणी (शुचींद्रम) शक्तिपीठ

शुचि-नारायणी शक्तिपीठ - कन्याकुमारी, तमिलनाडु में स्थित है। यहाँ पर माता के ऊर्ध्वदंत (ऊपरी दाड़) गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति नारायणी, व भैरव संहार है।

34) वाराही (पंचसागर) शक्तिपीठ

वाराही शक्तिपीठ - पंचसागर, वाराणसी में स्थित है। यहाँ पर माता के निचला दाड़ गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति वाराही, व भैरव महारुद्र है।

35) करतोयातट शक्तिपीठ

करतोयातट-अपर्णा शक्तिपीठ - शेरपुर बागुरा, बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता की बायां पायल गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति अर्पण, व भैरव वामन है।

36) श्री पर्वत-श्री सुंदरी शक्तिपीठ

श्री पर्वत-श्री सुंदरी शक्तिपीठ - लद्दाख, कश्मीर और कुर्नूल, आंध्रप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता की 1. दाएं पैर की पायल, 2. दक्षिण गुल्फ (दाएं पैर की एड़ी) गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति श्री सुंदरी, व भैरव सुंदरानंद है।

37) विभाष (कपालिनी) शक्तिपीठ

विभाष (कपालिनी) शक्तिपीठ - पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता की बाईं एड़ी गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति कपालिनी (भीमरूप), व भैरव शर्वानंद है।

38) प्रभास (चंद्रभागा) शक्तिपीठ

प्रभास (चंद्रभागा) शक्तिपीठ -जूनागढ़, गुजरात में स्थित है। यहाँ पर माता का आमाशय (पेट) गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति चंद्रभागा, व भैरव वक्रतुंड है।

39) भैरवपर्वत (अवंती) शक्तिपीठ

भैरवपर्वत (अवंती) शक्तिपीठ - उज्जैन, मध्यप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता के होंठ गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति अवंति, व भैरव लंबकर्ण है।

40) जनस्थान भ्रामरी शक्तिपीठ

जनस्थान भ्रामरी शक्तिपीठ - नासिक, महाराष्ट्र में स्थित है। यहाँ पर माता की ठोड़ी गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति भ्रामरी, व भैरव विकृताक्ष है।

41) सर्वशैल स्थान शक्तिपीठ

सर्वशैल स्थान शक्तिपीठ - राजामुंद्री, आंध्रप्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता के गाल गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति राकिनी / विश्वेश्वरी, व भैरव वत्सनाभ / दंडपाणि है।

42) गोदावरी तट शक्तिपीठ

गोदावरी तट शक्तिपीठ - कुब्बूर, आंध्र प्रदेश में स्थित है। यहाँ पर माता का बाएँ गाल गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति रुक्मिणी, व भैरव दण्डपाणि है।

43) रत्नावली शक्तिपीठ

रत्नावली शक्तिपीठ - हुगली, बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का दायां स्कंध गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति कुमारी, व भैरव शिवा है।

44) मिथिला-उमा (महादेवी) शक्तिपीठ

मिथिला-उमा (महादेवी) शक्तिपीठ - भारत-नेपाल सीमा में स्थित है। यहाँ पर माता का बायां स्कंध गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति उमा, व भैरव महोदर है।

45) नलहाटी (कालिका तारापीठ) शक्तिपीठ

नलहाटी (कालिका तारापीठ) शक्तिपीठ - वीरभूम, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता की पैर की हड्डी गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति कलिका देवी, व भैरव योगेश है।

46) कर्णाट-जयदुर्गा शक्तिपीठ

कर्णाट-जयदुर्गा शक्तिपीठ - कर्नाट (अज्ञात स्थान) में स्थित है। यहाँ पर माता के दोनों कान गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति जयदुर्गा, व भैरव अभिरु है।

47) वक्रेश्वर-महिषमर्दिनी शक्तिपीठ

वक्रेश्वर-महिषमर्दिनी शक्तिपीठ - वीरभूम, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का भ्रूमध्य गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति महिषमर्दिनी, व भैरव वक्रनाथ है।

48) यशोर (यशोरेश्वरी) शक्तिपीठ

यशोर (यशोरेश्वरी) शक्तिपीठ - खुलना, बांग्लादेश में स्थित है। यहाँ पर माता के हाथ और पैर गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति यशोरेश्वरी, व भैरव चंदा है।

49) अट्टहास शक्तिपीठ

अट्टहास शक्तिपीठ - लाभपुर, पश्चिम बंगला में स्थित है। यहाँ पर माता के ओष्ठ (होंठ) गिरे थे। इस शक्तिपीठ की शक्ति फुल्लरा, व भैरव विश्वेश है।

50) नंदीपूर शक्तिपीठ

नंदीपूर शक्तिपीठ - वीरभूम, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहाँ पर माता का गले का हार गिरा था। इस शक्तिपीठ की शक्ति नंदिनी, व भैरव नंदिकेश्वर है।

51) इंद्राक्षी (लंका शक्तिपीठ) शक्तिपीठ

इंद्राक्षी शक्तिपीठ - त्रिंकोमाली, श्रीलंका में स्थित है। यहाँ पर माता की पायल गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति इंद्राक्षी, व भैरव राक्षसेश्वर है।

52) अंबिका शक्तिपीठ

अंबिका शक्तिपीठ - विराट (अज्ञात स्थान) में स्थित है। यहाँ पर माता की पैर की अँगुली गिरी थी। इस शक्तिपीठ की शक्ति अंबिका, व भैरव अमृत है।

Contact Form

Name

Email *

Message *

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ