भारत, भारत की जानकारी, अखण्ड भारत की जानकारी | India Information

भारत देश विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। भारत को आजाद हुये 71 साल हो गए हैं। आजादी मिलने के बाद भारत ने बहुत सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि कार्य में आत्मनिर्भर बन चुका है और दुनिया के सबसे व्यावसायिक देशों की श्रेणी में भी भारत की गिनती की जाती है। भारत एशिया महाद्वीप में उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। कर्क रेखा भारत के ठीक बीचों-बीच से गुजरती है और इसे लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। भारतीय मानक समय रेखा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आन्ध्र प्रदेश में से होकर गुजरती है। यह सन् 1914 में शिमला में ब्रिटिश अधिकारी सर हैनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। भारत और अफगानिस्तान के मध्य डूरण्ड रेखा है जो सन् 1896 में सर मोर्टाइमर डूरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्य है। भारत तथा पाकिस्तान के मध्य रेडक्लिफ रेखा है, जो 15 अगस्त, 1947 में सर सी जे रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है।

भारत, भारत की जानकारी, अखण्ड भारत की जानकारी, India Information

अखण्ड भारत की जानकारी

अखण्ड भारत भारत के प्राचीन समय में हुये अविभाजित स्वरूप को कहा जाता है, प्राचीन काल में भारत बहुत विस्तृत (बहुत दूर तक फैला हुआ) था जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, बर्मा, थाइलैंड शामिल थे। कुछ देश पहले के समय में अलग हो चुके थे और पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अंग्रेजों से स्वतन्त्रता के काल में अलग हुये थे।

अखण्ड भारत वाक्यांश का उपयोग हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन शिवसेना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिन्दू परिषद आदि द्वारा भारत की हिन्दू राष्ट्र के रूप में अवधारणा के लिये भी किया जाता है। इन संगठनों द्वारा अखण्ड भारत के मानचित्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि को भी दिखाया जाता है। ये संगठन भारत से अलग हुये इन देशों को दोबारा भारत में मिलाकर अविभाजित भारत का निर्माण चाहते हैं। अखण्ड भारत का निर्माण सैद्धान्तिक रूप से संगठन (हिन्दू एकता) तथा 'शुद्धि से जुड़ा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ