Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

Biography: Lata Mangeshkar, लता मंगेशकर, Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in hindi, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय

लता मंगेशकर

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar, जन्म- 28 सितम्बर 1929; मृत्यु- 6 फ़रवरी 2022) भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका हैं। लता मंगेशकर की पहचान भारतीय सिनेमा जगत में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है। लता मंगेशकर को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था, इन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में ही अपने पिता (दीनानाथ मंगेशकर) से संगीत सीखना शुरू कर दिया। सन. 1942 में जब लता मंगेशकर के पिता का देहांत हुआ था उनकी उम्र 13 साल की थी। पिता के देहांत के बाद परिवार में सबसे बड़ी होने के नाते पूरे परिवार के देखभाल की सारी जिम्मेदारियाँ उन पर आ गई और अपने परिवार की देखभाल करने के लिए इन्होंने 13 साल की उम्र में एक गायक और अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लता मंगेशकर ने अपने संगीत की शुरुआत मराठी फिल्‍मों से की थी, इन्होंने सबसे पहला गाना 'नाचुं या गडे, खेलूं सारी मनी हस भारी' मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिये गाया था, लेकिन आखिरी में इस गाने को फिल्‍म से हटा दिया गया। इसके बाद लता मंगेशकर ने सन. 1942 में ही विनायक नवयुग चित्रपट की मराठी फिल्‍म 'पहली मंगला गौर' में काम भी किया और फिल्‍म में एक गाना भी गाया जिसका नाम "नातली चैत्राची नावलाई" था। इस तरह लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत की।

नाम लता मंगेशकर
जन्म 28 सितम्बर 1929
जन्म स्थान इंदौर, मध्य प्रदेश
अन्य नाम स्वर-साम्राज्ञी, राष्ट्र की आवाज, सहराब्दी की आवाज, भारत कोकिला, स्वर कोकिला
व्यवसाय पार्श्वगायिका,संगीत निदेशक,निर्माता
कार्यकाल 1942 से 2022
पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर
माता का नाम शीवंती मंगेशकर
भाई - बहन 5
भाई - बहन का नाम मीना खाडीकर् (बहन)
आशा भोसले (बहन)
ऊषा मंगेशकर (बहन)
हृदयनाथ मंगेशकर (भाई)
मृत्यु 6 फ़रवरी 2022
Biography: Lata Mangeshkar | लता मंगेशकर | Lata Mangeshkar Biography | Lata Mangeshkar in hindi | लता मंगेशकर जीवनी | लता मंगेशकर का जीवन परिचय

लता मंगेशकर का जीवन और कार्य

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 में इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था, जो की एक प्रसिद्ध मराठी शास्त्रीय गायक और एक अभिनेता भी थे। लता मंगेशकर की माता का नाम शीवंती मंगेशकर था। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर की पहली पत्नी का नाम नर्मदा था जो शीवंती की बड़ी बहन थीं। दीनानाथ मंगेशकर की पहली पत्नी नर्मदा के निधन के बाद उन्होंने शीवंती से शादी करली थी। लता मंगेशकर पांच भाई-बहन हैं। इनकी तीन बहनें हैं जिनका नाम मीना, आशा और उषा है। इनका एक भाई है जिनका नाम हृदयनाथ है। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, इनके सभी भाई - बहन गायक और संगीतकार हैं।

लता मंगेशकर को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था, इन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में ही अपने पिता से संगीत सीखना शुरू कर दिया और अपने पिता के संगीत नाटकों में अभिनय भी किया करती थी। लता मंगेशकर के पिता ने इन्हें पंडित तुलसीदास शर्मा,अमन अली खान और अमानत खान जैसे शास्त्रीय संगीत सिखाया था। सन. 1942 में इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का देहांत हुआ, इनकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी। पिता के देहांत के बाद पूरे परिवार के देखभाल की सारी जिम्मेदारियाँ इन पर आ गई। अपने परिवार की देखभाल करने के लिए इन्होंने 13 साल की उम्र में एक गायक और अभिनेत्री के रूप में काम किया था।

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर की कुछ बातें

  • लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे।
  • लता मंगेशकर हमेशा नंगे पाँव गाना गाती थीं।
  • लता मंगेशकर ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'कीर्ती हसाल' में गाया था।
  • लता मंगेशकर को सबसे बड़ी कामयाबी हिंदी फिल्म "महल" का "आयेगा आने वाला" गाने से मिली था।
  • लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
  • लता मंगेशकर ने 1980 के बाद फ़िल्मो में गाना कम कर दिया और स्टेज शो पर अधिक ध्यान देने लगी थीं।
  • लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति थीं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • सन. 1974 में लता मंगेशकर क नाम दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है।

लता मंगेशकर का करियर

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर ने अपने संगीत की शुरुआत मराठी फिल्म 'किती हसाल' के 'नाचुं या गडे, खेलूं सारी मनी हस भारी' गाने से की थी यह उनका सबसे पहला गाना था, लेकिन आखिरी में इस गाने को फिल्‍म से हटा दिया गया। इसके बाद लता मंगेशकर ने सन. 1942 में ही विनायक नवयुग चित्रपट की मराठी फिल्‍म "पाहिली मंगलगौर" (पहली मंगला गौर) में काम भी किया और फिल्‍म में एक गाना भी गाया जिसका नाम "नातली चैत्राची नावलाई" था। इस तरह लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत की। इन्होंने लगभग तीस हजार से ज्यादा भाषाओं में गाने गाये हैं। भारत सरकार के द्वारा लता मंगेशकर को 'भारतरत्न' से सम्मानित किया गया है।

लता मंगेशकर ने अपने पिता के द्वारा लिखे गए मराठी नाटकों में अभिनय भी किया है और गायन भी किया करती थीं। लता मंगेशकर को "स्‍वर कोकिला" के नाम से भी जानते हैं। भारत की 'स्‍वर कोकिला' लता मंगेशकर ने 1942 से अब तक 1000 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में, एल्बम के लिए 30 से भी ज्यादा भाषाओं में 30000 से भी ज्यादा गाने गाये हैं। सन. 1974 में लता मंगेशकर क नाम "दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड" में भी शामिल है। लता मंगेशकर ने गीत, गज़ल, भजन, संगीत गाये हैं, जिनको सुनकर बहुत अच्छा लगता हैं, इनकी आवाज और गानों में कभी आँखों में आँसू आये हैं तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को सहारा मिला। उन्होंने संगीत के लिए स्वयं को पूर्णत: समर्पित कर रखा था।

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर का संगीत में पहला कदम

  • सन. 1942 में 13 साल की उम्र में पहली बार गाने का पार्श्व अनुभव पहला गाना मराठी फिल्म के लिए गाया गया था।
  • सन. 1943 में पहला हिन्दी गाना गाया था।
  • सन. 1946 में हिन्दी फ़िल्म में (आपकी सेवा में) के लिए पहला हिंदी गाना रिकॉर्ड किया था।
  • सन. 1949 में प्रसिद्ध फ़िल्म बरसात, अंदाज, दुलारी और महल के लिये गाने भी गाए थे।
  • सन. 1950 में लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय पार्श्वगायिका बन गईं थीं।
  • सन. 1962 में 'ए मेरे वतन के लोगों' गाना गाया था।
  • सन. 1974 में लता मंगेशकर क नाम दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है।
  • सन. 2012 में एलएम म्यूजिक को लॉन्च किया गया था।
  • सन. 2012 में लता मंगेशकर ने 700 से अधिक गाने गाये थे।
  • सन. 2012 में लता मंगेशकर ने 'मा तुझे सलाम' को गाया था। इस गाने ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर का 1940 का दशक

लता मंगेशकर ने सन. 1940 में उस्ताद अमन अली खान से गायन की ट्रेनिंग ली। उस्ताद अमन अली खान अपनी मेरुखंड शैली के लिए बहुत प्रसिद्ध थे।

लता मंगेशकर का पहला गाना

लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना पहला गाना मराठी फिल्म के लिए गाया गया था, जिसका नाम 'किटी हसाल' था। इसके बाद उन्होंने सन. 1942 में "पाहिली मंगलगौर" (पहली मंगला गौर) मराठी फिल्‍म में अभिनय भी किया था।

लता मंगेशकर का पहला हिंदी गाना

सन. 1946 में लता मंगेशकर ने वसंत जोगलेकर की फिल्म "आप की सेवा में" के लिए पहला हिंदी गाना रिकॉर्ड किया था। इससे एक साल पहले अपनी छोटी बहन के साथ उन्होंने एक फिल्म में अभिनय भी किया था। लता जी का फ़िल्मी गायन में अपनी छोटी बहन आशा भोंसले के साथ सबसे बड़ा योगदान रहा है।

लता मंगेशकर ने लीड हिरोइन को दी आवाज

सन. 1949 में 20 साल की उम्र में लता मंगेशकर फ़िल्मी इंडस्ट्री में 'लीड हिरोइन' की पसंदीदा आवाज बन गई थीं। मधुबाला की फिल्म 'महल' में उन्होंने अपने करियर का सबसे सफल 'आयेगा आने वाला' गाना गाया था। लता मंगेशकर ने 'बरसात' फिल्म में नौ गाने भी गाए थे।

लता मंगेशकर का 1950 से 60 तक का दशक

सन. 1950 में इस लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय पार्श्वगायिका बन गईं थीं। लता मंगेशकर ने अनिल विश्वास, मदन मोहन, नौशाद अली, एसडी बर्मन, सी रामचंद्र, खय्याम जैसे सबसे उल्लेखनीय संगीतकारों के साथ मिलकर काम भी किया है। लता मंगेशकर ने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी के साथ गाने भी गाए हैं।

लता मंगेशकर का ए मेरे वतन के लोगों गाना

"ए मेरे वतन के लोगों" गाना सन. 1962 में भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था। लता मंगेशकर ने "ए मेरे वतन के लोगों" गाना सन.1963 में गाया था।

लता मंगेशकर के 700 गाने

सन. 1970 से लेकर सन. 1980 तक लता मंगेशकर ने संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए 700 से अधिक गाने गाये थे।

लता मंगेशकर का रिकॉर्ड

सन. 1997 में लता मंगेशकर ने 'मा तुझे सलाम' को गाया था। यह गाना भारत की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बनाया था। इस गाने ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

लता मंगेशकर का एलएम म्यूजिक

सन. 2012 में 'एलएम म्यूजिक' को लॉन्च किया गया था। इस समय तक लता मंगेशकर ने गुरबानी से ग़ज़ल, पंजाबी से तमिल, बंगाली से छत्तीसगढ़ी, कव्वाली और शास्त्रीय रचनाओं में कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने गाए थे।

लता मंगेशकर को पुरस्कार

लता मंगेशकर को संगीत के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Biography: लता मंगेशकर, लता मंगेशकर जीवनी, लता मंगेशकर का जीवन परिचय, लता मंगेशकर देहांत | Lata Mangeshkar Biography, Lata Mangeshkar in Hindi, Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर को पद्म भूषण दिया गया

सन. 1969 में लता मंगेशकर को अपनी असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए नागरिक पुरस्कार "पद्म भूषण" से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर को राष्ट्रीय पुरस्कार

लता मंगेशकर को सन. 1972 में फिल्म परिचय के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

लता मंगेशकर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

सन. 1989 में लता मंगेशकर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर को तीसरा पुरस्कार

सन. 1990 में लता मंगेशकर को तीसरा पुरस्कार फिल्म 'लेकिन' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

लता मंगेशकर को पद्म विभूषण

सन. 1999 में लता मंगेशकर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर को भारत रत्न

सन. 2001 में लता मंगेशकर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उनको पहला महाराष्ट्र रत्न भी दिया गया था।

लता मंगेशकर को फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार

लता मंगेशकर को सन. 2007 में फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर की पुरस्कारों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:-

  • सन. 1958 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1962 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1965 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1969 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1993 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1994 में फिल्म फेयर पुरस्कार
  • सन. 1972 में राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सन. 1975 में राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सन. 1990 में राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सन. 1966 में महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
  • सन. 1967 में महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
  • सन. 1969 में पद्म भूषण
  • सन. 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड
  • सन. 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार
  • सन. 1993 में फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सन. 1996 में स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सन. 1997 में राजीव गांधी पुरस्कार
  • सन. 1999 में एन.टी.आर. पुरस्कार
  • सन. 1999 में पद्म विभूषण
  • सन. 1999 में ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सन. 2000 में आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सन. 2001 में स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सन. 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"
  • सन. 2001 में नूरजहाँ पुरस्कार
  • सन. 2001 में महाराष्ट्र भूषण
  • सन. 2007 में फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार 'लीजन ऑफ ऑनर'

लता मंगेशकर का देहांत

लता मंगेशकर का निधन 22 फ़रवरी 2022 को 92 साल की उम्र में हुआ है। लता मंगेशकर को पहले कोरोना हुआ था कोरोना से सही होने के बाद में वह हॉस्पिटल में ही भर्ती रही थीं। उनका 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार 22 फ़रवरी 2022 को सुबह 8:12 पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

हमारी पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद !.....


पोस्ट से सम्बंधित

हम आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आप हमारे साथ कुछ शेयर करना चाहते हैं या इस पोस्ट के सम्बन्ध में हमें बताना चाहते है तो कमेंट (Comment) करें या मेल (knowladgekidunia@gmail.com) करें और कांटेक्ट फॉर्म (Contact Form) के जरिये भी बता सकते हैं।

इस पोस्ट से सम्बंधित अपना फीडबैक जरूर दें !!...

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें


होम / Home हमारे बारे में / About संपर्क करें / Contact Us हमारे लिए लेख लिखें / Write for Us

लेखक के बारे में /About Author

KnowladgeKiDunia - ज्ञान का भंडार, ज्ञान से बढ़कर कुछ नहीं: GK Questions, Current Affairs, bharat me sabse bada chota

KnowladgeKiDunia - ज्ञान का भंडार, ज्ञान से बढ़कर कुछ नहीं

KnowladgeKiDunia वेबसाइट में आपका स्वागत है। आप हमारी वेबसाइट के जरिये जानकारियां ले सकते हैं और भी बहुत कुछ पढ़ सकते हैं।

हमारे बारे में और पढ़े .....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ