भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार | National Awards of India

राष्ट्रीय पुरस्कार यह एक बहुत बड़ा सम्मान है, राष्ट्रीय पुरस्कार देश के नागरिकों को उनके द्वारा किये गये किसी प्रदर्शन या किसी अच्छे कामों के लिए दिया जाता है। हमारे देश में लगभग सभी तरह की प्रतिभाएं होती हैं, जिसमें प्रतिभागी को उनके प्रोत्साहन के लिए कई तरह के सम्मान और पुरस्कार दिये जाते हैं। विभिन्न स्तर में इन पुरस्कारों को विभिन्न श्रेणियों में रखा गया है, जिसमें वीरता, खेल, विज्ञान, सिनेमा और साहित्य के लिये देश के नागरिकों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाता है। भारत रत्न, परम वीर चक्र, पद्म सम्‍मान, शौर्य चक्र, अशोक चक्र इन पुरस्कारों में प्रमुख हैं।

जिन लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है, वह किसी सम्मान या उपहार के लिए ये कार्य नहीं करते है, लेकिन भारत की सरकार उन्हें यह सम्मान देकर उनके प्रति देश अपनी उत्कृष्ट सहायता दर्शाता है और साथ ही उनसे प्रेरित होकर देश के अन्य लोग इससे प्रेरणा ले सकें। हमारे भारत देश में इन पुरस्कारों व सम्मानों को वापस लेने का भी अधिकार है। अगर किसी भी नागरिक को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है, और अगर बाद में वह किसी भी तरह से अपराधी पाया जाता है, तो उससे वह सम्मान वापस भी लिया जा सकता है। अगर किसी इन्सान को यह सम्मान नहीं चाहिए, तो वह सामने आकर उसे वापस भी कर सकता है।

दुनिया के लगभग सभी देशों में ऐसे पुरस्कार वहां के नागरिकों को दिये जाते हैं। सभी देश अपने हिसाब से इस तरह के पुरस्कार अपने नागरिकों को देते हैं, ताकि वह उनके द्वारा किये गये कार्य को सम्मान दे सकें।

देश के नागरिकों को उनके प्रोत्साहन के लिए जो पुरस्कार दिये जाते हैं वह इस प्रकार हैं, नागरिक पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, खेल पुरस्कार, साहित्य पुरस्कार, शांति पुरस्कार और नेतृत्व पुरस्कार हैं।

1. नेतृत्व पुरस्कार गाँधी शांति पुरस्कार
2. नागरिक पुरस्कार भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, पद्म श्री.
3. विशेष पुरस्कार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, पुलिस पुरस्कार
4. पेट्रियोटिक (देशभक्ति) पुरस्कार युद्ध कालीन शौर्य (वीरता) पुरस्कार और शांतिपूर्ण वीरता (वीरता) पुरस्कार.
5. साहित्य और फिल्म के क्षेत्र के पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ सम्मान, मूर्तीदेवी सम्मान, अंतररास्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी सम्मान (आईफा), दादा साहेब फाल्के अवार्ड, नवलेखन सम्मान, साहित्य अकादमी सम्मान, सरस्वती सम्मान

Contact Form

Name

Email *

Message *

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ